Scientists created unique kits लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Scientists created unique kits लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 12 जनवरी 2021

वैज्ञानिकों ने बनाई अनोखी किट, किसान खुद जांच सकेंगे मिट्टी की उपजाऊ क्षमता

 


लखनऊ : राजधानी के पुरानी जेल रोड स्थित केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के क्षेत्रीय केंद्र की ओर से एक अनोखी किट बनाई गई है। इस किट के माध्यम से किसान खुद ही मिट्टी की उपजाऊ क्षमता जांच सकेंगे। किट आने से उनको मिट्टी की जांच के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा और न ही रिपोर्ट आने का इंतजार करना पड़ेगा। खास बात यह है कि यह किट हाईस्कूल पास कोई भी व्यक्ति चला सकेगा। किट के जरिए मिट्टी में मौजूद जिप्सम की जांच आसानी से की जा सकेगी। नए साल से किसानों को यह किट मिलने लगेगी।

ऊसर भूमि में सुधार के लिए मृदा परीक्षण में 15 से 20 दिन का समय लगता है, जबकि इस किट से मात्र 30 मिनट में लवणता को दूर करने के लिए जिप्सम की मात्रा की जनकारी हो जाएगी। पुरानी जेल रोड स्थित केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के क्षेत्रीय केंद्र के अध्यक्ष डॉ.विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि इस किट के उत्पादन के लिए दिल्ली के एग्रीइनोवेट इंडिया के माध्यम से एक निजी कंपनी को जिम्मा दिया गया है। हालांकि अभी कीट की कीमत ज्यादा है। उत्पादन बढ़ने पर किट की कीमत कम की जाएगी।  नए साल में यह किट किसानों को तोहफे के रूप में मिलेगी।

यूपी में 13.7 लाख हेक्टेयर भूमि ऊसर

देश में 67 लाख हेक्टेयर भूमि ऊसर है, जबकि प्रदेश में 13.7 हेक्टेयर भूमि ऊसर होने से कोई उत्पादन नहीं हो पाता। प्रयोगशालाओं की संख्या कम होने की वजह से रिपोर्ट आने में ही काफी समय लगता है। इस नई किट से किसानों को जिप्सम के प्रयोग की मात्र की जानकारी हो सकती है और ऊसर भूमि में शीघ्र सुधार हो सकता है। क्योंकि जिप्सम ही मिट्टी की उपजाऊ क्षमता को बढ़ाता है। ऐसे में पता चलने पर ऊसर में अतिरिक्त जिप्सम डालकर उसे उपजाऊ बनाया जा सकता है।

हाईस्कूल पास चला लेगा किट

ऊसर भूमि में जिप्सम की मात्रा की जानकारी हाईस्कूल पास युवक आसानी से लगा लेगा। इसके लिए किसी विशेषज्ञ की जरूरत नहीं होगी। करनाल केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा.प्रबोध चंद्र शर्मा, वैज्ञानिक डा.संजय अरोड़ा, डा.अतुल कुमार सिंह, डा.यशपाल सिंह और कंपनी के निदेशक शेखर पांडेय की मौजूदगी में बुधवार को तकनीक को हस्तांतरित किया गया गया।