सोमवार, 12 सितंबर 2022

ये 8 गुण जिन लोगों में होते हैं उन्हें मिलती है प्रसिद्धि, सभी करते हैं उनकी तारीफ



जय श्री कृष्णा

नमस्कार


साथियों, आज हम जानेंगे ऐसे आठ गुणों के बारे में जो आपको न सिर्फ प्रसिद्धि दिलाएंगे बल्कि समाज में लोकप्रिय बनाएंगे। ये आठ गुण माहत्मा विदुर ने एक श्लोक के जरिये अपनी विदुर नीति में बताए हैं। 


महात्मा विदुर महाभारत में एक प्रमुख पात्र थे। वे धृतराष्ट्र के भाई भी थे और उनके मंत्री भी। महात्मा विदुर इतने ज्ञानी  थे कि कई बार भगवान श्रीकृष्ण भी उनसे राय लेने आते थे। उनकी बताई नीतियां आज के समय में भी प्रासंगिक है। महात्मा विदुर ने अपनी नीतियों में बताया है कि वे कौन-से 8 गुण हैं, जिनसे मनुष्य की प्रशंसा होती है-


 अगर आप में भी ये आठ गुण होंगे तो आप भी लोकप्रिय और प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं। तो आइए देखते हैंं कौन से वो आठ गुण हैं जो एक मनुष्य को दूसरों से हटकर माहन बनाते हैं।  


विडियो शुरू करने से पहले मैं उन लोगों से कहना चहूंगा कि जो लोग भी पहली बार हमारे चैनल में आए हैं वो चैनल ज्ञान मिला को सब्सक्राइब कर लें, साथ ही बेल आइकॉन को भी प्रेस करके औन कर लें, ताकि आपको हमारे सभी आने वालेे विडियो के नोटिफिकेशन मिल सकें।  


तो चलिए शुरू करते हैं आज का विडियो



श्लोक

अष्टौ गुणा: पुरुषं दीपयन्ति, प्रज्ञा च कौल्यं च दम: श्रतुं च!

पराक्रमश्चबहुभाषिता च दानं यथाशक्ति कृतज्ञता च॥


अर्थ- निम्नलिखित आठ गुणों से मनुष्य की बहुत प्रशंसा होती है- 1. बुद्धि, 2. कुलीनता, 3. मन का संयम, 4. ज्ञान, 5. बहादुरी, 6. कम बोलना, 7. दान देना और 8. दूसरे के उपकार को याद रखना।


ये वे आठ गुण हैं जो किसी भी व्यक्ति को समाज में तारीफ का पात्र बनाते हैं। आइए अब एक-एक कर विस्तार से समझते हैं कि कैसे ये आठ गुण मनुष्य को दूसरों से हटकर माहन बनाते हैं और समाज में तारीफ का पात्र बनाते हैं। 


1. बुद्धि

जो व्यक्ति अपनी बुद्धि का सही तरीके से उपयोग करना जानता है, वह अपनी लाइफ में बहुत सक्सेस पाता है। जो व्यक्ति बिना सोच-समझे कोई काम करता है, उसे अक्सर असफलता का मुंह देखना पड़ता है। कहने का अर्थ है कि लाइफ में सफलता उसी व्यक्ति के हाथ लगती है जो अपनी बुद्धि का सही उपयोग करना जानता है। जो व्यक्ति बिना सोच-समझे कार्य करता है उसे हमेशा असफलता ही हासिल होती है।


2. कुलीन या अच्छा व्यवहार करने वाला

जिस व्यक्ति का व्यवहार सरल और सहज होता है, वह भी अपने इस नेचर के कारण प्रसिद्धि पा सकता है। उसे सब पसंद करते हैं। ऐसे लोगों का सभी सम्मान करते हैं। जबकि इसके उलट व्यवहार करने वाला व्यक्ति कभी किसी का प्रिय नहीं होता।


सादगी से बढ़कर कोई श्रृंगार नहीं होता, विनम्रता से बढ़कर कोई व्यवहार नहीं होता



3. मन का संयम रखने वाला

जो व्यक्ति अपने मन यानी इंद्रियों को नियंत्रण में रखता है, वह साधु के समान होता है। ऐसा व्यक्ति महान गुरु बनकर भटके हुए मनुष्यों को रास्ता दिखाता है। यही काम करते हुए वह प्रशंसा और प्रसिद्धि पाताहै। वो महान कहलाता है। ऐसा व्यक्ति अन्य मनुष्यों को भी रास्ता दिखाता है।


4. ज्ञान

ज्ञान यानी नॉलेज। जिस व्यक्ति के पास ज्ञान होता है, वह हर समस्या का सामना कर लेता है। साथ ही वह लोगों को सही सलाह देकर उनकी परेशानियां भी कम करता है। ऐसे लोग अपने नॉलेज के दम पर अलग जगह बनाते हैं और प्रशंसा पाते हैं।।


5. पराक्रमी यानी बहादुर

जो व्यक्ति पराक्रमी यानी बहादुर होता है वह अपने दम पर प्रसिद्धि पाता है। विषम परिस्थिति में भी ऐसे लोग घबराते नहीं है और दूसरों की भी मदद करते हैं। इनका यही काम इन्हें लोकप्रिय बनाता है।


6. कम बोलने वाला

जो व्यक्ति हमेशा सोच-समझकर बोलता है, कब क्या बोलना है यह जानता है, वह अपनी लाइफ में काफी प्रसिद्ध होता है। जो ज्यादा बोलते हैं, कब क्या बोलना है यह नहीं जानते, उनका कोई सम्मान नहीं करता।


7. क्षमता के अनुसार दान

हिंदू धर्म में दान करना अनिवार्य माना गया है। जो व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार दान करता है वह अपनी लाइफ में सक्सेस भी होता है और फेम भी पाता है। दान को सबसे बड़ा पुण्य कार्य माना जाता है। जो व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार दान करता है वे लाइफ में खूब तरक्की करता है और ऐसे लोगों का सभी सम्मान भी करते हैं।


8. दूसरों का उपकार याद रखने वाले

जीवन में कभी न कभी सभी को मदद की जरूरत पड़ती है। जो लोग मदद करने वाले को भूल जाते हैं, उन्हें अपने जीवन में हमेशा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके विपरीत जो लोग मदद करने वाले को हमेशा याद रखते हैं और उनके सुख-दुख में साथ देते हैं, वे भी प्रसिद्धि पाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thanks