जय श्री कृष्णा
नमस्कार
साथियों
आज के इस विडियो में हम जानेंगे जीवन से जुड़ी छह ऐसी चीजों के बारें
में जिन पर न तो घमंड करना चाहिए और न ही उनसे मोह बनाना चाहिए। क्योंकि यह छह चीजें
प्रकृति के अनुसार बहुत ही चंचल होती हैं। और उनका जाना तय है। राक्षसों के गुरु शुक्रचार्य
ने इन छह चीजों के बारे में अपनी शुक्रनीति में श्लोक के माध्यम से बताया है। तो चलिए
जान लेते हैं वो छह चीजें जो सैदव किसी एक के पास नहीं रहती हैं।
विडियो शुरू करने से पहले मैं उन लोगों से कहना चाहूंगा जो लोग पहली
बार मेरे चैनल पर आएं हैं वो लोग चैनल को सब्सक्राइब कर लें, साथ ही बेल आइकान को प्रेस
कर दें ताकि आपको हमारे आने वाले नए विडियो का नोटिफिकेशन मिल सकें। तो चलिए शुरू करते हैं आज का विडियो
यौवनं जीवितं चित्तं छाया लक्ष्मीश्र्च
स्वामिता।
चंचलानि षडेतानि ज्ञात्वा धर्मरतो
भवेत्।।
यह श्लोक शुक्र नीति में
है। इसका अर्थ है। यौवन, जीवन, मन, छाया, लक्ष्मी और सत्ता ये छह चीजें बहुत चंचल होती
हैं। इसे समझ लेना चाहिए और धर्म के कार्यों में रत रहना चाहिए।
आइए
अब एक-एक कर विस्तार से समझते हैं कि आखिर क्यों इन छह चीजों से मोह नहीं लगाना चाहिए।
यौवन या जवानी
जवानी का जाना तय है : जवानी कुछ ही समय के लिए होती है। एक न एक
दिन इसका जाना तय है और बुढ़ापा भी आता है। जो लोग अपने रूप और सुंदरता पर घमंड करते
हैं उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि प्रकृति के नियम के अनुसार ये रूप और सुंदरता
अधिक समय तक नहीं रहेगी और एक दिन चली ही जाएगी।
जीवन खत्म होना तय है
जिसका जन्म हुआ है, उसकी मृत्यु तय है। फिर भी लोग न जानें क्यों
अपने जीवन पर इतना घमंड करते हैं और दूसरों का अहित करने में अपना समय व्यर्थ करते
हैं। भले ही कोई कितना भी धनवान हो या रूपवान। एक दिन मृत्यु उसे भी अपने साथ ले जाएगी।
इसलिए जीवन में घमंड न करें।
मन
मन की गति है सबसे अधिक : धर्म ग्रंथों
के अनुसार, मन की गति सबसे अधिक है। यानी ये कभी एक जगह टिकता नहीं है। आज इसे ये पसंद
है तो कल कुछ और। कई लोग कोशिश करते हैं कि उनका मन उनके वश में रहे, लेकिन कभी न कभी
वो अनियंत्रित हो ही जाता है। इसलिए जो चीजें आपके मन को आज पसंद हैं, उस पर घमंड न
करें।
छाया या परछाई
परछाई भी हो जाती है गायब : शुक्र नीति के अनुसार वैसे तो परछाई
हर कदम पर मनुष्य के साथ रहती है। लेकिन एक समय ऐसा भी आता है कि जब परछाई भी गायब
हो जाती है। परछाई का अर्थ है आपकी इमेज। आज आपकी इमेज अच्छी है तो उस पर अधिक घमंड
न करें, क्योंकि छोटी सी गलती आपके इमेज को खराब करने के लिए काफी है।
लक्ष्मी यानि
पैसा
लक्ष्मी यानी पैसा भी नहीं टिकता : मन की तरह ही धन का भी स्वभाव
बड़ा ही चंचल होता है। वह हर समय किसी एक जगह पर या किसी एक के पास नहीं टिकता। इसलिए
धन से मोह बांधना ठीक नहीं होता है। अगर कोई व्यक्ति अपने धन पर अहंकार करता है तो
उसे ये नहीं भूलना चाहिए कि एक न एक दिन ये पैसा भी उसके पास नहीं रहेगा।
सत्ता
सत्ता भी हमेशा नहीं रहती : जब लोगों के हाथ में सत्ता यानी पॉवर
होती है तो उन्हें लगता है कि ये हमेशा के लिए है। लेकिन वे भूल जाते हैं कि यही पावर
कल किसी दूसरे के पास भी थी।
इसलिए सत्ता के नशे में किसी के साथ गलत व्यवहार नहीं करना चाहिए,
नहीं तो भविष्य में पछताना पडता है। प्रकृति के नियमों के अनुसार पद और अधिकारों का
परिवर्तन होता रहता है।
तो दोस्तों उम्मीद करते हैं कि यह विडियो आपको पंसद आया है। अगर
विडियो पसंद आया है तो चैनल को सब्सक्राइब करें और विडियो को भी शेयर करें। जल्द मिलेंगे
एक नए विडियो में एक नए टॉपिक के साथ
तब तक के लिए नमस्कार, जय श्री कृष्णा धन्यवाद
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Thanks